
जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव में स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में अज्ञात तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और धार्मिक प्रतीकों के अपमान से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में रखी प्राचीन मूर्तियों को खंडित कर फेंक दिया गया, वहीं माता रानी की चुनरी और झंडे को जलाए जाने की घटना ने लोगों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है।ग्रामीणों की सूचना पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश हो सकती हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मौके पर डीएसपी और डॉग स्क्वायड की टीम सक्रिय रूप से आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
#jashpur #jashpurjunction #CGGovt #CMOChhattisgarh #police