
स्लोगन-मैनपुरी में निजी स्कूल में मारपीट का आरोप फीस विवाद में बच्चों से मारपीट पिता से भी हाथापाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर- नफीस अली
मो-9897500102
एंकर- मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का है। सुनूपुर गांव निवासी शिवरतन सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटा कक्षा-3 और बेटी मानवी कक्षा-8 में इसी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि अध्यापिका आशा देवी ने फीस के आधार पर दोनों बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें कक्षा से बाहर निकाल दिया।
बीओ-जनपद मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का है। सुनूपुर गांव निवासी शिवरतन सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटा कक्षा-3 और बेटी मानवी कक्षा-8 में इसी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि अध्यापिका आशा देवी ने फीस के आधार पर दोनों बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें कक्षा से बाहर निकाल दिया।
बच्चों ने फोन पर पिता को सूचना दी। पिता शिवरतन सिंह जब स्कूल पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के भाई शानू उर्फ सहवीर सिंह ने धक्का देकर उन्हें गेट से बाहर निकाल दिया और सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हो गए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट की यह पूरी घटना 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में शिवरतन सिंह को चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित पिता ने 30 सितंबर को बरनाहल थाने में लिखित तहरीर देकर स्कूल प्रबंधक, अध्यापिका और मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।