रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाओं की सौगात
रांची से अजमेर वाया जयपुर के लिए जल्द ही अमृत भारत वर्जन 3.0 ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। उत्तर-पश्चिम रेलवे को इस ट्रेन का नया रैक मिल चुका है और रेलवे एक महीने के भीतर इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
22 कोच वाली इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच के साथ पैंट्री कार की सुविधा भी होगी। यात्रियों को झटका रहित सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, आधुनिक इंटीरियर, अधिक लेगरूम, उन्नत शौचालय, सीसीटीवी सुरक्षा, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और डिजिटल पैसेंजर सूचना डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
प्रस्तावित रूट अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए रांची तक होगा। इससे झारखंड और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
#AmritBharatTrain #Ranchi #Ajmer #Jaipur #IndianRailways #Jharkhand #RailNews #TravelUpdate #RailConnectivity #newstel