
*पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार दिनांक 20.06.26 को यातायात नियमों के बारे में जागरूकता अभियान के तहत पुलिस जीप से यातायात नियमों के संबंध में रिकॉर्डिंग को एनाउसमेंट कर जागरूक कराया गया ।एवं डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*अभियान*1
====================
▪️ उक्त अभियान में जिले से पुलिस उपाधीक्षक सी0सी0आर के नेतृत्व में एवं पु0नि0 सह थाना प्रभारी यातायात एवं -03 पुलिस पदाधिकारी एवं 10 गृहरक्षक की टीम गठित की गई l
▪️ उक्त गठित टीम के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक सी0सी0आर0 के नेतृत्व में एवं पु0नि0 थाना प्रभारी यातायात बारी-बारी से स्थान बदलकर माइक से एनाउसमेट कर रिकॉर्डिंग को हजारीबाग शहरी क्षेत्र में जैसे - डी0भी0सी0 चौक , हिराबाग चौक , डिस्ट्रिक्ट मोड़, पी0टी0सी0 चौक, मटवारी चौक, बाबू गांव चौक, कोर्रा चौक,इंद्रपुरी चौक. से पानी टंकी पैगोडा चौक खाजा चौक छोटी ग्वालटोली सांसद महोदय मोड सुंदरी मार्केट लेकर झंडा चौक एवं पंच मंदिर चौक तक मुख्य मार्गों पर घूम घूम कर यातायात नियमों का रिकॉर्डिंग बाजार में नो पार्किंग के संबंधित तथा व्हाइट लाइन के अंदर ही गाड़ी खड़ा करने का प्रचार प्रसारित कराया गया ।
अभियान- 2
डिस्ट्रिक्ट मोड़ में वाहन चेकिंग संबंधित विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें बिना हेलमेट- 134 ट्रिपल लोड- 40 मोबाइल यूजिंग में वाहन चलाना- 13 एवं नो पार्किंग- 30 ऑटो /टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया । यह अभियान लगातार जारी रहेगा।