
स्कूटी से शराब तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार ,भेजा गया न्यायिक हिरासत
रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम सघनता से जांच पड़ताल कर रही थी कि कोडरमा की ओर से आते हुए एक स्कूटी को रोका गया स्कूटी का जांच करने पर स्कूटी में अंग्रेजी शराब मिले ।जिसमें वैशाली जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया तस्करों के पास से दो बैग और स्कूटी की डिक्की में 500 एमएल की 78 कैन बियर जप्त की गई शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 31 बीएफ 9721 को भी जप्त किया गया ।यह कार्रवाई उत्पाद एसआई नागो लकड़ा ने की इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को सख़्ती से लागू करने के लिए प्रत्येक दिन समेकित जांच चौकी पर वाहनों की गहनता से जांच की जाती है और झारखंड की ओर से आने वाले व अन्य राज्य से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जाती है जिसकी अगवाई उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने किया ।जांच के दौरान झारखंड से आ रहे स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका गया तलाशी लेने पर स्कूटी के आगे रखे दो बैग और डीक्की से बियर मिले गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर बाजार थाना क्षेत्र के खिलवत मोहल्ला निवासी रणधीर सिंह के पुत्र अमर ज्योति कुमार और दाउदनगर निवासी अजय सिंह के पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है ।पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि झारखंड के कोडरमा से शराब व बियर खरीद कर वैशाली में बेचने जा रहे थे ।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जप्त शराब ,वीयर व स्कूटी के साथ दोनों तस्कर पर बिहार उत्पाद अधिनियम के धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
Rajauli, Nawada | Sep 19, 2026