Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

अंबिकापुर शहर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ट्रेनी #आईपीएस #राहुल #बंसल सहित एएसआई प्रवीण कुमार राठौर व आरक्षक अंशुल शर्मा पर ठगी के मामले में धारा कम करने और जल्द चालान पेश करने के लिए हवाला के जरिए एक करोड रुपए लेने का मामला सामने आया है। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से जुड़ा है। शिकायकर्ता क्रेशर संचालनकर्ता रवि मोहन गोस्वामी ने बताया कि शेयर मार्केटिंग में ट्रेडिंग काम करता था। पीड़ित एक मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि आप शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करते हैं तो आपके लिए हम अच्छा एक प्लेटफार्म लेकर आए हैं। उस प्लेटफार्म का नाम था मनी ट्रेड 365 , स्काई ट्रेड नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर एप्लीकेशन में दिए क्यूआर कोड में रुपए इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित ने क्यूआर कोड के जरिए छोटी रकम के साथ इन्वेस्ट किया तो मुनाफा होने लगा। इसी तरह पीड़ित ने कई खाता क्रमांक के जरिए पैसा इन्वेस्ट करता रहा, साथ ही परिवार के फोन पर के जरिए भी इन्वेस्ट किया गया । शिकायतकर्ता (पीड़ित) ने #मनी ट्रेड 365 और #स्काई ट्रेड नाम के माध्यम से 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के माध्यम से कुल 20.15 लाख रुपए जमा कराए गए। लेकिन कुछ समय बाद एप्लीकेशन बंद हो गया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत ऑनलाइन के माध्यम रेंज साइबर थाना सरगुजा (अंबिकापुर) में कराया गया। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) 66D अपराध दर्ज कर लिया गया था। इधर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर 2022 बैच के आईपीएस राहुल बंसल की पदस्थापना 05 अगस्त 2025 को हुई। और इस शिकायत की जांच राहुल बंसल के द्वारा की जा रही थी। मामले में पीड़ित पक्ष से पूछताछ के अलावा आरोपियों को हरियाणा से लाकर पूछताछ भी की गई थी। इसी बीच सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधांशु कौशिक ने मामले में #CBI, राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को नोटिस जारी किया। सभी पक्षों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में जवाब पेश किया है। कोर्ट ने 17 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के #DGP को भी नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी थी। DGP की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह अनुरोध खारिज कर 22 जुलाई 2026 तक पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। बाद में 4 अगस्त 2026 को कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होना था। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 अगस्त की तारीख मुकद्दर की हैं। लेकिन इस पूरे मामले में धारा कम करने सहित चालान पेश करने के लिए एएसआई व आरक्षक के जरिए ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल ने हवाला के जरिए एक करोड़ मांगने का ऑडियो वायरल हो गया हैं। हवाला के जरिए दो किस्तों में 50-50 लाख रुपए लिए गए, साथ ही आरक्षक अंशुल शर्मा के द्वारा अपना गैजेट खराब होने को लेकर अलग से और रुपए की मांग करते हुए मोबाइल दुकान में छोड़ने की बात की गई। इस तरह से इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि पूरे मामले को लेकर क्या कुछ निकल कर सामने आता है। यह तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा।इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा #आईजी #दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में एक साइबर ठगी का अपराध पंजीबद हुआ था। मामले में देश के अलग -अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। वही इस पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष के द्वारा सीबीआई से शिकायत की गई थी। जिसमें हमने जवाब दिया है, साथ ही आरोपी पक्ष के द्वारा एक करोड रुपए लेनदेन के आरोप के सबूत पेश करने को कहा गया था। लेकिन आज तक सबूत पेश नहीं किया गया है। वहीं जिन पुलिस आरक्षक और एएसआई के द्वारा रुपए की मांग को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से साइबर रेंज थाना से निलंबित कर दिया है, और जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

Ambikapur, Surguja | Aug 14, 2026

MORE NEWS

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजौली थाने के सरकारी क्वार्टर में सो रहे प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को देर रात एक बेहद जहरीले 'कॉमन करैत' सांप ने दो जगह काट लिया। हवलदार की चीख सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत सांप की तस्वीर खींची और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सांप की पहचान कर सही प्राथमिक उपचार के तरीके जाने।

AI द्वारा सुझाई गई सावधानियों को अपनाते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए हवलदार को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों को सांप की तस्वीर दिखाते ही उन्होंने तुरंत करैत के जहर के अनुसार एंटी-वेनम इलाज शुरू कर दिया। सही समय पर AI की सटीक मदद और पुलिस स्टाफ की तत्परता की वजह से पूरन सिंह की जान बच गई और अब वे खतरे से बाहर हैं।

#Gwalior #MadhyaPradesh #AIinAction #ArtificialIntelligence #GwaliorPolice #SnakeBiteAwareness #TechForGood #LifeSaver #IncredibleIndia #FatafatNews

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजौली थाने के सरकारी क्वार्टर में सो रहे प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को देर रात एक बेहद जहरीले 'कॉमन करैत' सांप ने दो जगह काट लिया। हवलदार की चीख सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत सांप की तस्वीर खींची और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सांप की पहचान कर सही प्राथमिक उपचार के तरीके जाने। AI द्वारा सुझाई गई सावधानियों को अपनाते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए हवलदार को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों को सांप की तस्वीर दिखाते ही उन्होंने तुरंत करैत के जहर के अनुसार एंटी-वेनम इलाज शुरू कर दिया। सही समय पर AI की सटीक मदद और पुलिस स्टाफ की तत्परता की वजह से पूरन सिंह की जान बच गई और अब वे खतरे से बाहर हैं। #Gwalior #MadhyaPradesh #AIinAction #ArtificialIntelligence #GwaliorPolice #SnakeBiteAwareness #TechForGood #LifeSaver #IncredibleIndia #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 16, 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अम्बिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-43 की जर्जर हालत से तंग आकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा और तीखा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जमा गंदे पानी में खुद बैठकर स्नान किया, ताकि जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाली का अहसास कराया जा सके। गंदे पानी से सराबोर होकर प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लगातार शिकायतों और वीडियो सबूतों के बावजूद जनप्रतिनिधि केवल 'बरसात के बाद' काम शुरू करने का आश्वासन दे रहे हैं। सालों से मिल रहे इन खोखले वादों के बीच, शहर की जनता अब सड़क के इन गड्ढों में उतरकर अपनी नाराजगी जताने को मजबूर है। क्या आपके शहर की सड़कों का हाल भी ऐसा ही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Ambikapur #ChhattisgarhNews #PublicProtest #NHCondition #RoadSafety #AmbikapurRaigarhNH #InfrastructureAlert #PublicAnger #JanAkrosh #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अम्बिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-43 की जर्जर हालत से तंग आकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा और तीखा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जमा गंदे पानी में खुद बैठकर स्नान किया, ताकि जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाली का अहसास कराया जा सके। गंदे पानी से सराबोर होकर प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार शिकायतों और वीडियो सबूतों के बावजूद जनप्रतिनिधि केवल 'बरसात के बाद' काम शुरू करने का आश्वासन दे रहे हैं। सालों से मिल रहे इन खोखले वादों के बीच, शहर की जनता अब सड़क के इन गड्ढों में उतरकर अपनी नाराजगी जताने को मजबूर है। क्या आपके शहर की सड़कों का हाल भी ऐसा ही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Ambikapur #ChhattisgarhNews #PublicProtest #NHCondition #RoadSafety #AmbikapurRaigarhNH #InfrastructureAlert #PublicAnger #JanAkrosh #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 16, 2026

बिहार के युवाओं से बायोडाटा मांग रहे हैं प्रशांत किशोर , दिलाएंगे नौकरी 
#PrashantKishor #JanSuraaj #BiharNews

बिहार के युवाओं से बायोडाटा मांग रहे हैं प्रशांत किशोर , दिलाएंगे नौकरी #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharNews

Ambikapur, Surguja | Aug 16, 2026

अंबिकापुर शहर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ट्रेनी #आईपीएस #राहुल #बंसल सहित एएसआई प्रवीण कुमार राठौर व आरक्षक अंशुल शर्मा पर ठगी के मामले में धारा कम करने और जल्द चालान पेश करने के लिए हवाला के जरिए एक करोड रुपए लेने का मामला सामने आया है। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से जुड़ा है। शिकायकर्ता क्रेशर संचालनकर्ता रवि मोहन गोस्वामी ने बताया कि शेयर मार्केटिंग में ट्रेडिंग काम करता था। पीड़ित एक मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि आप शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करते हैं तो आपके लिए हम अच्छा एक प्लेटफार्म लेकर आए हैं। उस प्लेटफार्म का नाम था मनी ट्रेड 365 , स्काई ट्रेड नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर एप्लीकेशन में दिए क्यूआर कोड में रुपए इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित ने क्यूआर कोड के जरिए छोटी रकम के साथ इन्वेस्ट किया तो मुनाफा होने लगा। इसी तरह पीड़ित ने कई खाता क्रमांक के जरिए पैसा इन्वेस्ट करता रहा, साथ ही परिवार के फोन पर के जरिए भी इन्वेस्ट किया गया । शिकायतकर्ता (पीड़ित) ने #मनी ट्रेड 365 और #स्काई ट्रेड नाम के माध्यम से 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के माध्यम से कुल 20.15 लाख रुपए जमा कराए गए। लेकिन कुछ समय बाद एप्लीकेशन बंद हो गया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत ऑनलाइन के माध्यम रेंज साइबर थाना सरगुजा (अंबिकापुर) में कराया गया। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) 66D अपराध दर्ज कर लिया गया था। इधर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर 2022 बैच के आईपीएस राहुल बंसल की पदस्थापना 05 अगस्त 2025 को हुई। और इस शिकायत की जांच राहुल बंसल के द्वारा की जा रही थी। मामले में पीड़ित पक्ष से पूछताछ के अलावा आरोपियों को हरियाणा से लाकर पूछताछ भी की गई थी। इसी बीच सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधांशु कौशिक ने मामले में #CBI, राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को नोटिस जारी किया। सभी पक्षों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में जवाब पेश किया है। कोर्ट ने 17 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के #DGP को भी नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी थी। DGP की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह अनुरोध खारिज कर 22 जुलाई 2026 तक पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। बाद में 4 अगस्त 2026 को कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होना था। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 अगस्त की तारीख मुकद्दर की हैं। लेकिन इस पूरे मामले में धारा कम करने सहित चालान पेश करने के लिए एएसआई व आरक्षक के जरिए ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल ने हवाला के जरिए एक करोड़ मांगने का ऑडियो वायरल हो गया हैं। हवाला के जरिए दो किस्तों में 50-50 लाख रुपए लिए गए, साथ ही आरक्षक अंशुल शर्मा के द्वारा अपना गैजेट खराब होने को लेकर अलग से और रुपए की मांग करते हुए मोबाइल दुकान में छोड़ने की बात की गई। इस तरह से इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि पूरे मामले को लेकर क्या कुछ निकल कर सामने आता है। यह तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा।इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा #आईजी #दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में एक साइबर ठगी का अपराध पंजीबद हुआ था। मामले में देश के अलग -अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। वही इस पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष के द्वारा सीबीआई से शिकायत की गई थी। जिसमें हमने जवाब दिया है, साथ ही आरोपी पक्ष के द्वारा एक करोड रुपए लेनदेन के आरोप के सबूत पेश करने को कहा गया था। लेकिन आज तक सबूत पेश नहीं किया गया है। वहीं जिन पुलिस आरक्षक और एएसआई के द्वारा रुपए की मांग को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से साइबर रेंज थाना से निलंबित कर दिया है, और जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। - Ambikapur News