स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत, खुले रहेंगे बैंक
सिद्धबली न्यूज डेस्क
दिल्ली। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। जिससे देश भर के लाखों बैंक उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
UFBU द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार रविवार रात 9:30 बजे हुई बैठक में दोनों पक्षों ने लंबित मांगों पर आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।