सास-ससुर ने पेश की अनूठी मिसाल : विधवा बहू का कन्यादान
=======
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के चमडेरा गांव में सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू रंजना को बेटी का दर्जा देकर कन्यादान कर समाज के लिए मिसाल भी पेश की। उनकी इस सोच की हर कोई तारीफ कर रहा है। ससुर ईश्वर दास और सास विमला देवी ने बेटे की मौत के बाद बहू को बेटी की तरह रखा अब करीब डेढ़ साल बाद उसका पुनर्विवाह करवाया।
डेढ़ साल पहले हो गई थी रंजना के पति की मौत
29 वर्षीय रंजना कुमारी के पति राजिंद्र कुमार की करीब डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद कठिन समय में सास-ससुर ने बहू के भविष्य को सुरक्षित और खुशहाल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज की रूढ़िवादी सोच ऊपर उठते हुए रंजना का पुनर्विवाह तय किया और माता-पिता का फर्ज निभाते हुए स्वयं उसका कन्यादान भी किया। राजिंद्र कुमार चालक थे।
इस दौरान देवरों ने भी भाभी को नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू सामान भेंट कर डोली में बिठाया। इस भावुक पल को देखकर हर आंख नम हो गई और लोग इस कदम की
सराहना कर रहे हैं।
Ronhat, Sirmaur | Jul 12, 2026