Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अनाज मंडी जगाधरी में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्जवलित कर लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में जिला के लगभग 2000 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने योगाभ्यास किया। योग दिवस समारोह में आयुष विभाग के जिला योगाचार्य डॉ. शिवकुमार सैनी व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जय कुमार व अन्य प्रशिक्षकों ने योग साधकों को खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किये जाने वाले योग आसनों का अभ्यास करवाया। योग दिवस पर मुकुन्द पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने योग पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग साधकों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प करवाया। आज विश्व के 177 देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग केवल व्यायाम की ही क्रिया नहीं है, बल्कि विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है, प्रत्येक व्यक्ति को इस भाव को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग रखे निरोग, योग भगाए रोग की युक्ति को सभी व्यक्ति अपने जीवन में अपनाए। योग शरीर को ऊर्जावान बनाता है और हमें प्रकृति से जोड़ता है। योग जीवन और शरीर की साकारात्मक शक्ति को बढ़ाता है इसलिए सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में योग का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि बदलती जीवन शैली और खान-पान की आदतों के कारण लोगों खासकर युवाओं के जीवन में तनाव बढ़ रहा है। अति व्यस्तता, मन की व्यग्रता, अत्याधिक तनाव, प्रदूषण और भागम भाग से लोग कई तरह के विकारों का शिकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूलमंत्र है। यह मन, आत्मा और शक्तियों का आत्मबोध कराने का कारगर रास्ता है। योग कला, विज्ञान और दर्शन का बेजोड़ संगम है तथा योग में समूची मानवता को एकजुट करने की अद्भुत शक्ति है। हमे अपनी महान संस्कृति और परंपराओं को जोड़ना है। नैतिक बल प्रदान करना है। जब योग जीवन का हिस्सा हो जाता है तो आयु, विद्या, यश और बल एक साथ बढने लगते है। योग के माध्यम से हम न केवल अपनी भावी पीढ़ी को स्वस्थ बना सकते है बल्कि उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक भी बना सकते है। जिला स्तरीय योग दिवस पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जिला स्तरीय योग दिवस में कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से इस प्राचीन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आज भारत सहित पूरे विश्व में योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। योग जीवन जीने की एक पद्धति है जिसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व संतुलित जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर ही बड़े से बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का माध्यम है और शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहकर ही व्यक्ति जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। योग व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित योग व प्राणायाम करने से अनेक असाध्य रोगों से बचा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम अवश्य करने चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने योग में प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नव्य, सूर्य नमस्कार प्रोग्राम 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दीपक व पतंजलि के योग साधकों को सम्मानित भी किया। स्वागत संबोधन जिला आयुष अधिकारी डॉ. रजनीश व मंच का संचालन डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एडीसी नवीन आहूजा, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, सिविल सर्जन डॉ. दिव्य मंगला, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व नगर निगम के मेयर मदन चौहान, जिला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जय कुमार, जिला खेल अधिकारी डॉ. शिल्पा गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रजनीश, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जिला अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों के विद्यार्थी, पतंजलि योग पीठ के योग अभ्यासी व बड़ी संख्या में जिलावासी मौजूद रहे।

Radaur, Yamuna Nagar | Jun 21, 2026