खरीफ सीजन में खेती को मिला पूरा सहयोग, 98% बोनी पूर्ण
छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 98% है।
किसानों को अब तक 12.48 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। वहीं लक्ष्य से अधिक 16.87 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू खरीफ सीजन में ₹7,834.96 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को खाद-बीज, ऋण और हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराकर समृद्ध खेती की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।