Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

सड़क सुरक्षा का कराएं पालन, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – जिलाधिकारी रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान जितेंद्र गुप्ता✍️। जालौन जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने तथा तेज गति से वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ-साथ आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी अवैध कट तत्काल चिन्हित कर बंद कराए जाएं। यदि कोई व्यक्ति पुनः अवैध रूप से कट खोलता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कट सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं, इसलिए इस पर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे बालू, ईंट, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री रखकर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया जाए। अतिक्रमण हटाने के साथ सामग्री जब्त कर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर खराब अथवा निष्क्रिय अवस्था में खड़े वाहनों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। नगर निकायों को शहर क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर एवं अन्य अवैध विज्ञापन सामग्री हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध होर्डिंग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना भी वसूला जाए। जिलाधकारी ने नगर पालिका परिषद के समस्त 34 वार्डों के जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया कि वार्डों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था, नाला सफाई आदि का सत्यापन कर रिपार्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना सभी विभागों की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीओ राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अमित सक्सेना, महेन्द्र सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। #oraijalaun #dmjalaun #jalaunnews #RoadSafety #orai #jalaun #जालौन

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

MORE NEWS

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल

पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर

कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई।

हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई। हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

जालौन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

जालौन। जनपद में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी कुलदीप (52) और छोटे खान उर्फ कुंदन (45) के रूप में हुई है। वहीं कमलेश उर्फ कल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मित्र बुधवार को गांव से मदारीपुर स्थित एक होटल में भोजन करने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में ईंधन भरवाया। जैसे ही वे हाईवे से गांव की ओर मुड़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी, जिससे बाइक और तीनों सवार सड़क पर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि तीनों दोस्त खेती और मजदूरी का काम साथ करते थे और अक्सर एक साथ ही आते-जाते थे। बुधवार का यह सफर उनके लिए अंतिम साबित हुआ।

छोटे खान अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं, जबकि कुलदीप के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे उरई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुलदीप और छोटे खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर जालौन। जनपद में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी कुलदीप (52) और छोटे खान उर्फ कुंदन (45) के रूप में हुई है। वहीं कमलेश उर्फ कल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तीनों मित्र बुधवार को गांव से मदारीपुर स्थित एक होटल में भोजन करने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में ईंधन भरवाया। जैसे ही वे हाईवे से गांव की ओर मुड़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी, जिससे बाइक और तीनों सवार सड़क पर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि तीनों दोस्त खेती और मजदूरी का काम साथ करते थे और अक्सर एक साथ ही आते-जाते थे। बुधवार का यह सफर उनके लिए अंतिम साबित हुआ। छोटे खान अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं, जबकि कुलदीप के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे उरई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुलदीप और छोटे खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है. उनका वजन क़रीब 9 किलो घट गया है. सोनम वांगचुक की हालत कैसी है? 

देखिए बीबीसी हिंदी से ग़ाफ़िरा क़ादिर और अरीबा अंसारी की ये रिपोर्ट.

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है. उनका वजन क़रीब 9 किलो घट गया है. सोनम वांगचुक की हालत कैसी है? देखिए बीबीसी हिंदी से ग़ाफ़िरा क़ादिर और अरीबा अंसारी की ये रिपोर्ट.

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई उरई में हुनर का प्रदर्शन, मेधावी प्रशिक्षार्थी हुए सम्मानित

उरई (जालौन): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार मॉडल, तकनीकी प्रोजेक्ट, सोलर मॉडल, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग उत्पाद तथा फैशन डिजाइनिंग से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

अपने संबोधन में डॉ. अनुरागी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित प्रशिक्षार्थियों को एलओआई, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पिछले वर्ष की अखिल भारतीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आईटीआई उरई के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई उरई में हुनर का प्रदर्शन, मेधावी प्रशिक्षार्थी हुए सम्मानित उरई (जालौन): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार मॉडल, तकनीकी प्रोजेक्ट, सोलर मॉडल, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग उत्पाद तथा फैशन डिजाइनिंग से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। अपने संबोधन में डॉ. अनुरागी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित प्रशिक्षार्थियों को एलओआई, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पिछले वर्ष की अखिल भारतीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई उरई के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली बैटरी ट्राइसाइकिल, डीएम की पहल से चेहरे पर लौटी मुस्कान

उरई (जालौन): कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक दिव्यांग फरियादी की समस्या का तत्काल समाधान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी बलवान सिंह, जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग की थी।

शिकायत मिलते ही डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नीरज चौधरी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मौके पर ही बलवान सिंह को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।

ट्राइसाइकिल मिलने पर बलवान सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली बैटरी ट्राइसाइकिल, डीएम की पहल से चेहरे पर लौटी मुस्कान उरई (जालौन): कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक दिव्यांग फरियादी की समस्या का तत्काल समाधान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी बलवान सिंह, जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग की थी। शिकायत मिलते ही डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नीरज चौधरी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मौके पर ही बलवान सिंह को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। ट्राइसाइकिल मिलने पर बलवान सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026