
*थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त के किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.10.2026 को उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया उ0नि चौकी प्रभारी चाँददियर थाना बैरिया मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर सूचना पर रिशु कुमार यादव पुत्र लालेश यादव सा0 टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया के पास से 01 अदद नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 304/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 304/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बैरिया जनपद बलिया
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1.रिशु कुमार यादव पुत्र लालेश यादव सा0 टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया
*बरामदगी-*
01 अदद नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया चौकी प्रभारी चाँददियर थाना बैरिया जनपद बलिया
हे0का0 मनीष सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Oct 6, 2026