
गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा में दिनकर कच्छप, पुराने मामलों पर उठे सवाल
यौन शोषण के मामले समेत कई आपराधिक केसों को लेकर फिर चर्चा में दिनकर कच्छप
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस द्वारा एक मामले में कथित आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। खासकर वर्ष 2024 में दर्ज उस मामले को लेकर शहर में बहस छिड़ गई है, जिसमें एक महादलित परित्यक्त महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।जानकारी के अनुसार बिरसानगर थाना में 5 मार्च 2024 को दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2013 में उसकी सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी, लेकिन बाद में पति ने उसे छोड़ दिया। उसका एक पुत्र भी है। इसी दौरान उसकी पहचान दिनकर कच्छप से हुई। आरोप है कि दिनकर कच्छप ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 376, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के उपरांत पुलिस ने आरोपों को सही पाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। वर्तमान में इस मामले में दिनकर कच्छप जमानत पर हैं तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इधर हाल में बिष्टुपुर पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद विभिन्न सामाजिक एवं आदिवासी संगठनों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों का कहना है कि जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों के मामले अदालत में लंबित हों, उनके सार्वजनिक जीवन और सामाजिक नेतृत्व की भूमिका पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।हालांकि दिनकर कच्छप की ओर से इस मामले में कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चूंकि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए आरोपों की अंतिम सत्यता का निर्धारण अदालत के निर्णय के बाद ही होगा।दिनकर कच्छप के खिलाफ दर्ज प्रमुख आपराधिक मामले
बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 21/2024
सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 133/2023
गोलमुरी थाना कांड संख्या 14/2023
सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 123/2020
सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 134/2023
एमजीएम (मानगो मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 154/2024
एमजीएम (मानगो मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 168/2024
बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 02/2025
बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 09/2025
पुलिस अभिलेखों के अनुसार उपरोक्त मामलों में विभिन्न आरोपों की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
#DinkarKachhap #JamshedpurNews #BistupurPolice #SexualHarassmentCase #CrimeNews #JharkhandNews #BreakingNews #LegalCase #CourtCase #PoliceAction #AdivasiLeader #JharkhandCrime #LatestNews #ViralNews #Investigation #SeriousAllegations