समस्तीपुर में आलू के बोरे में छिपाकर ले जाया जा रहा 1.126 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आलू के बोरे में छिपाकर ले जाए जा रहे गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की ऑटो और 1.126 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने ऑटो चालक सुशील कुमार पाल, पिता किशनी पाल, निवासी बिरसिंहपुर वार्ड नं. 05, थाना कल्याणपुर, को मौके से गिरफ्तार कर लिया।