Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

अररिया, 26 जून 2026 अररिया में बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण, जिलाधिकारी की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन से हुई पारदर्शी प्रक्रिया जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की उपस्थिति में एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से समाहरणालय एवं विभिन्न विभागों में पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि स्थानांतरण प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, बिहार, पटना तथा आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया से प्राप्त दिशा निर्देशों के आलोक में कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से समाहरणालय एवं समाहरणालय से संबद्ध कार्यालयों के 04 सहायक प्रशासी पदाधिकारियों, 10 प्रधान लिपिकों, 29 उच्चवर्गीय लिपिकों तथा 59 निम्नवर्गीय लिपिकों का स्थानांतरण एनआईसी के रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। सभी स्थानांतरित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना संपूर्ण प्रभार हस्तांतरित करते हुए 30 जून 2026 तक अपने नवपदस्थापित कार्यालय में योगदान सुनिश्चित करें। संबंधित कार्यालय प्रधानों को भी प्रभार का आदान-प्रदान कराते हुए कर्मियों को अविलंब विरमित करने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरित कर्मियों का जुलाई 2026 का वेतन नवपदस्थापित कार्यालय से देय होगा। निर्धारित तिथि तक विरमित नहीं होने की स्थिति में कर्मियों को 1 जुलाई 2026 से स्वतः विरमित माना जाएगा। इसी क्रम में समाहरणालय अंतर्गत अनुमंडल/प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत 11 आईटी सहायकों एवं 30 कार्यपालक सहायकों को भी एनआईसी रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। संबंधित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आईसीडीएस में कार्यरत कर्मियों का भी स्थानांतरण : समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के अंतर्गत जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में कार्यरत 08 कार्यपालक सहायकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण किया गया है तथा उन्हें 30 जून 2026 तक नए कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आईसीडीएस के अंतर्गत कार्यरत 06 प्रखंड समन्वयकों का भी रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण किया गया। आईसीडीएस के अंतर्गत कार्यरत संविदा पर नियुक्त 02 लिपिक एवं 03 सांख्यिकी सहायकों का भी कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से एनआईसी रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण किया गया। वहीं, जिले की नौ बाल विकास परियोजनाओं में पदस्थापित 66 महिला पर्यवेक्षिकाओं का भी रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण किया गया। सभी महिलाy पर्यवेक्षिकाओं को 30 जून 2026 तक अपना संपूर्ण प्रभार हस्तांतरित करते हुए नवपदस्थापित परियोजना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्रभार का आदान-प्रदान कराते हुए उन्हें अविलंब विरमित करने का आदेश दिया गया है। स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिकाओं का जुलाई 2026 का मानदेय नवपदस्थापित कार्यालय से देय होगा तथा 1 जुलाई 2026 से उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Araria, Bihar | Jun 26, 2026

MORE NEWS