मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद
गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।
इस दौरान डॉक्टर सरफराज अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में रहकर माता के श्राद्ध कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ आधिकारिक कार्यों की भी देखरेख कर रहे हैं।
इस मौके पर गिरिडीह जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा जिला सचिव महालाल सोरेन भी उपस्थित रहे।