री-नीट परीक्षा आज शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। गर्ल्स कॉलेज केंद्र पर तीन छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं। स्नेहा दुबे और रागिनी विश्वकर्मा निर्धारित समय से 2 मिनट देरी से पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिला। नोडल अधिकारी गीता भदौरिया ने उन्हें अंदर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बायोमेट्रिक सत्यापन सफल नहीं हो सका। वहीं तीसरी छात्रा पुराने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देने पहुंची थी, इसलिए वह भी परीक्षा नहीं दे सकी
#BreakingNews #NEET #viralreelschallenge
Mathura, Mathura | Jun 22, 2026