Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image

रिंकू भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

MORE NEWS

#HarGharTiranga अभियान के तहत आजीविका रूरल मार्ट में प्रदर्शनी आयोजित

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय, मुरैना परिसर स्थित आजीविका रूरल मार्ट में मंगलवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विकासखंड मुरैना के सभी संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) से जुड़े स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने अपने-अपने समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के साथ तिरंगा प्रदर्शनी भी लगाई।

प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं उपयोगी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नागरिकों को ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

प्रदर्शनी में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। आजीविका रूरल मार्ट में प्रदर्शित उत्पादों के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत, हुनर एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #IndependenceDay #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

#HarGharTiranga अभियान के तहत आजीविका रूरल मार्ट में प्रदर्शनी आयोजित ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय, मुरैना परिसर स्थित आजीविका रूरल मार्ट में मंगलवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विकासखंड मुरैना के सभी संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) से जुड़े स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने अपने-अपने समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के साथ तिरंगा प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं उपयोगी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नागरिकों को ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। आजीविका रूरल मार्ट में प्रदर्शित उत्पादों के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत, हुनर एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #IndependenceDay #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

भैंस का गोबर उचटा तो मचा बवाल! घर पर पथराव और दो भाइयों से मारपीट का आरोप, रायफल से गांव खाली करने की धमकी का दावा

मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के छत्ते का पुरा गांव में भैंस का गोबर उचटने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर आरोपों तक पहुंच गया। पीड़ित कोमल सिंह कोरी ने पड़ोसी पक्ष पर घर में पथराव और दो भाइयों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि रात में रायफल लेकर धमकाते हुए गांव खाली करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत के बाद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी धर्मराज मीना से शिकायत की है। परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। 
#मुरैना #morena #पुलिस

भैंस का गोबर उचटा तो मचा बवाल! घर पर पथराव और दो भाइयों से मारपीट का आरोप, रायफल से गांव खाली करने की धमकी का दावा मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के छत्ते का पुरा गांव में भैंस का गोबर उचटने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर आरोपों तक पहुंच गया। पीड़ित कोमल सिंह कोरी ने पड़ोसी पक्ष पर घर में पथराव और दो भाइयों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि रात में रायफल लेकर धमकाते हुए गांव खाली करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत के बाद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी धर्मराज मीना से शिकायत की है। परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। #मुरैना #morena #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

मुरैना में खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंडी में जमकर नारेबाजी

मुरैना। जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कृषि उपज मंडी में किसान खाद लेने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इसी दौरान डीएपी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी पहुंचने की जानकारी सामने आने पर हंगामा हो गया।
डीएपी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंडी पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल प्रभावित होने का खतरा है। प्रदर्शन के दौरान मंडी परिसर में काफी देर तक नारेबाजी का दौर चलता रहा।
फिलहाल खाद की किल्लत और किसानों की लंबी कतारों के बीच कांग्रेस के प्रदर्शन ने जिले की खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
#morena #मुरैना #खाद #किसान

मुरैना में खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंडी में जमकर नारेबाजी मुरैना। जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कृषि उपज मंडी में किसान खाद लेने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इसी दौरान डीएपी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी पहुंचने की जानकारी सामने आने पर हंगामा हो गया। डीएपी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंडी पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल प्रभावित होने का खतरा है। प्रदर्शन के दौरान मंडी परिसर में काफी देर तक नारेबाजी का दौर चलता रहा। फिलहाल खाद की किल्लत और किसानों की लंबी कतारों के बीच कांग्रेस के प्रदर्शन ने जिले की खाद वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। #morena #मुरैना #खाद #किसान

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

मुरैना एसपी का मानवीय चेहरा: जनसुनवाई में पहुंचे बच्चे को पास बैठाया, चॉकलेट खिलाकर पूछी परेशानी

मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना की जनसुनवाई में मंगलवार को एक बच्चे की शिकायत ने सभी का ध्यान खींचा। थाना पोरसा क्षेत्र के ग्राम बुधारा निवासी बच्चा अपने दादा अहिवरन सिंह तोमर के साथ शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा था।
बताया गया कि विद्यालय में शिक्षकों की मारपीट के दौरान बच्चे के हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ टूट गया। परिजनों का आरोप है कि मामले को लेकर थाने में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद बच्चा अपने दादा के साथ एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा।
बच्चे को सामने देखकर एसपी धर्मराज मीना ने उसे अपने पास बैठाया और चॉकलेट खिलाकर सहज माहौल में उसकी परेशानी पूछी। बच्चे से पूरी बात जानने के बाद एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी के इस संवेदनशील व्यवहार से जनसुनवाई में मौजूद लोग भी प्रभावित नजर आए। पुलिस अधिकारी की ओर से बच्चे की शिकायत सुनने के साथ जिस तरह उसे अपनापन दिया गया, उसकी चर्चा भी होती रही।

#morena #मुरैना #पुलिस

मुरैना एसपी का मानवीय चेहरा: जनसुनवाई में पहुंचे बच्चे को पास बैठाया, चॉकलेट खिलाकर पूछी परेशानी मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना की जनसुनवाई में मंगलवार को एक बच्चे की शिकायत ने सभी का ध्यान खींचा। थाना पोरसा क्षेत्र के ग्राम बुधारा निवासी बच्चा अपने दादा अहिवरन सिंह तोमर के साथ शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा था। बताया गया कि विद्यालय में शिक्षकों की मारपीट के दौरान बच्चे के हाथ में गंभीर चोट आई और उसका हाथ टूट गया। परिजनों का आरोप है कि मामले को लेकर थाने में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद बच्चा अपने दादा के साथ एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा। बच्चे को सामने देखकर एसपी धर्मराज मीना ने उसे अपने पास बैठाया और चॉकलेट खिलाकर सहज माहौल में उसकी परेशानी पूछी। बच्चे से पूरी बात जानने के बाद एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के इस संवेदनशील व्यवहार से जनसुनवाई में मौजूद लोग भी प्रभावित नजर आए। पुलिस अधिकारी की ओर से बच्चे की शिकायत सुनने के साथ जिस तरह उसे अपनापन दिया गया, उसकी चर्चा भी होती रही। #morena #मुरैना #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

रिंकू भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं - Morena Nagar News