
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-707,
दिनांक 03/06/2026,
===================
जिले में 0 से 05 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पिलाया जाएगा पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान:-
•सफल संचालन एवं गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रतिरक्षित बच्चों को लगाया जाएगा इंडेलिबल इंक मार्कर पेन
•28 जून से 02 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान
•प्लस पोलियो वैक्सीन का समुचित सदुपयोग के लिए टीकाकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित:-
विश्व के किसी भी हिस्से में कहीं भी जब तक पोलियो का संक्रमण जारी है राज्य में पोलियो वायरस के आयात का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता के पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण के तहत पूर्ण टीकाकरण का शत प्रतिशत आच्छादन का होना आवश्यक है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देश के आलोक में राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून से 02 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए सभी बच्चों को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने का आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी क्षेत्रों में बच्चों को चिन्हित करते हुए प्लस पोलियो खिलाने का निर्देश जारी किया गया है। सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण का लाभ उपलब्ध कराते हुए राज्य बिहार द्वारा भविष्य में बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने का अभियान चलाया जाएगा।ताकि सभी बच्चें भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें और अपना सामान्य जीवन का लाभ उठा सकें।
सभी स्तर पर टीकाकरण कर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रारंभ होने से पूर्व एवं अभियान के दौरान सभी स्तर पर कार्यरत टीककर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का शत प्रतिशत प्रशिक्षण कराया जाएगा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में चक्र प्रारम्भ होने से कम से कम दस दिन पूर्व जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करते हुए चक्र सम्बंधित तैयारी की समीक्षा एवं कार्य के उच्च गुणवत्ता बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की सहभागिता से सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रतिरक्षित बच्चों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को इंडिएबल इंक मार्कर पेन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य ट्रेजिक स्थलों जैसे - बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक-चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रतिरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाये जाने पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया जाएगा एवं खुराक पिलाने के पश्चात् नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में समाहित किया जाएगा। जिससे सभी बच्चें पोलियो अभियान का लाभ उठाते हुए भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें।
वैक्सीन वेस्ट पर विशेष ध्यान रखने का टीककर्मियों को दिया जाएगा निर्देश :
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान टीककर्मियों को अभियान में होने वाले वैक्सीन वेस्ट पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रशिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया जाएगा ।ताकि वेस्ट का समुचित सदुपयोग संभव हो। इसके साथ ही यदि घर-घर टीकाकरण के उपरांत खुले हुए वायल में वैक्सीन बच जाता है तो उसका कोल्ड चैन मैंटेन करते हुए पुनः अगले दिन उपयोग किया जाएगा। इससे बच्चें पोलियो अभियान में भाग लेते हुए भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे और स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकेंगें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 3, 2026