शाहाबाद एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा का बरेली तबादला
.
#हरदोई के शाहाबाद में तैनात चर्चित उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा का शासन ने बरेली जनपद के लिए तबादला कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के तहत यह आदेश जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि शासन ने महज तीन घंटे के भीतर पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की दो अलग-अलग सूचियां जारी कर प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी। इसी क्रम में शाहाबाद के एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा को नई तैनाती देते हुए बरेली भेजा गया है।
सुशील कुमार मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान शाहाबाद क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता, राजस्व मामलों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चा में रहे। उनके तबादले की खबर सामने आते ही प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026