
#उद्यमी #संजय बहुगुणा को #गोल्डन इंपैक्ट अचीवर अवार्ड 2026 से नवाजा गया
#टिहरी। इंदौर भारत संस्था की ओर से भारतवर्ष में समाज में अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, इसमें आयोजित #गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवार्ड 2026 में 27 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के #टिहरी गढ़वाल के #उद्यमी #संजय बहुगुणा, अध्यक्ष मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड को सम्मानित किया गया।
#यह सम्मान उन्हें समिति के द्वारा अपनी टीम और महिलाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान वेस्ट से बेस्ट और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के #भारत संस्था के संस्थापक #डाO अतुल मालिक राम के द्वारा सम्मानित किया गया। #समाज सेवी #संजय बहुगुणा और उनकी टीम के द्वारा विगत कई वर्षों से #मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी हेस्को देहरादून के सहयोग से प्लास्टिक रेपेरों और सूखे फूलों को इकट्ठा करके स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यालयों में छात्र छात्रों के माध्यम से प्लास्टिक रेपेरों को इकट्ठा करके महिलाओं के साथ मिलकर घरेलू साज सज्जा की सामग्रियां बनाई जा रही हैं तथा ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से किए जा रहे हैं।
#श्री #संजय बहुगुणा द्वारा संचालित समिति के स्वरोजगार इकाई आराधना धूपबत्ती अगरबत्ती लघु उद्योग के माध्यम से महिलाओं को धूपबत्ती, हवन सामग्री, वेस्ट से बेस्ट बनाने प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है बहुगुणा ने कहा कि वह आराधना स्वयं सहायता समूह जगधार रानीचौरी के साथ मिलकर स्वरोजगार और वेस्ट से बेस्ट पर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन का भी सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है।