Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

गांवों में एससी चौपालों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग रेवाड़ी। संत कबीर जन अंबेडकर शिक्षा समिति के प्रधान ओमप्रकाश डाबला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर प्रदेश की सभी अनुसूचित जाति (एससी) चौपालों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा डिजिटल अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी स्थापित होने से छात्रों को यूपीएससी, एचएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डाबला ने मांग की कि इन पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, कंप्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई तथा ऑनलाइन शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों तक पहुंच मिलेगी और उनकी शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में खाली पड़ी एससी चौपालों का उपयोग ई-लाइब्रेरी के रूप में किए जाने से सार्वजनिक संपत्तियों का बेहतर उपयोग होगा तथा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। समिति ने राज्य सरकार से इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द योजना लागू करने का आग्रह किया है।

Haryana, India | Jun 6, 2026