
जहानाबाद में बुर्का पहने घूम रहे संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया..
जहानाबाद। शहर के फ़िदा हुसैन रोड स्थित शेख आलम चक मोहल्ले में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बुर्का पहने एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम किशोर राठौर बताया तथा स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया। बुर्का पहनकर इलाके में घूमने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपनी अभिरक्षा में लिया। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ एवं जांच के लिए थाना ले जाया गया।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की वास्तविक पहचान, उसके बुर्का पहनने के कारण तथा उसके उद्देश्य के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच में जुटी है।
#BreakingNews #jehanabad #JehanabadNews #bihar #BiharNews #puchoindia