झारखंड में वज्रपात का कहर: सीपीआई नेता समेत आठ की मौत, दो किशोरों सहित दर्जनभर घायल
रांची। झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज जानलेवा साबित हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सीपीआई के एक नेता और एक महिला वार्ड सदस्य समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो किशोरों सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए।