स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस दीदी की गश्त तेज, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा का लिया फीडबैक
हाजीपुर। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर वैशाली पुलिस की ओर से ‘पुलिस दीदी’ पहल के तहत शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
गश्त के दौरान पुलिस दीदी छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुन रही हैं। साथ ही छात्राओं को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं पुलिस की सहायता लेने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है।
वैशाली पुलिस का कहना है कि सुरक्षित वातावरण और सशक्त बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास í
#VaishaliPolice #PoliceDidi #Hajipur #Vaishali #StudentSafety #WomenSafety #SafeVaishali #सक्रियपुलिसिंग #छात्रासुरक्षा #महिलासुरक्षा #BiharPolice #YoungIndiaNews