
#सितारगंज से #लापता हुईं #तीन_नाबालिग लड़कियां बरामद
एसएसपी श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद।
सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में पुलिस के साथ परिजनों ने भी किया लगातार सहयोग।
पुलिस एवं परिजनों के संयुक्त प्रयासों से हापुड़ बस स्टेशन से तीनों बालिकाओं की सकुशल बरामदगी।
दिनांक 03.09.2026 को तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, जो छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचीं। परिजनों द्वारा स्कूल, आसपास के क्षेत्र एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद रात्रि में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर बालिकाओं की तलाश शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा तत्काल सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निरंतर मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक श्री सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा परिजनों के साथ समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस एवं परिजनों के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप 24 घंटे के भीतर तीनों बालिकाओं को हापुड़ बस स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में बालिकाओं द्वारा दिल्ली घूमने के उद्देश्य से घर से निकलना बताया गया। बालिकाओं को सकुशल पाकर परिजन भावुक हो गए तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।