Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. शोवित रंजन एवं टीम को “AI-Based Blood Sugar Test Device” हेतु डिज़ाइन पेटेंट प्रमाणपत्र मिला चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पीजी प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. शोभित रंजन एवं उनकी टीम को उनके अभिनव शोध कार्य “AI-Based Blood Sugar Test Device” के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाणपत प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र डिज़ाइन एक्ट, 2000 एवं डिज़ाइन नियमावली, 2001 के अंतर्गत जारी किया गया है। इस नवाचार में डॉ. बेन सुजीथा बी., डॉ. शोभित रंजन, चंद्रकांत हट्टी, शनमुघा प्रिया आर. के., आर. एस. आर. थेनमोझी, राहुल वर्मा, रमेश दहल एवं डॉ. लोकेन्द्र बहादुर कठायत सहित शोधकर्ताओं की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह AI-Based Blood Sugar Test Device कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीक पर विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य ब्लड शुगर जांच प्रक्रिया को अधिक सटीक, सरल एवं प्रभावी बनाना है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य तकनीक एवं मेडिकल अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस उपलब्धि पर कोल्हान विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने डॉ. शोभित रंजन एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है तथा इससे शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. शोवित रंजन एवं टीम ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में समाजोपयोगी तकनीकों के विकास एवं अनुसंधान कार्यों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी। यह उपलब्धि न केवल कोल्हान विश्वविद्यालय बल्कि शोध एवं नवाचार के क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है #citilivejharkhnand #trendingreel #foryoupageシ #nonfollowers #Kolhanuniversity

MORE NEWS