
टाटा शोरूम डकैती मामले में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,,,,,
नरसिंहपुर में टाटा शोरूम में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को खंडवा से गिरफ्तार किया है। वारदात में 5 से 6 नकाबपोश बदमाश शामिल थे, जिन्होंने शोरूम के गार्ड के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया था और शोरूम में तोड़फोड़ की थी।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष जायसवाल उम्र 20 वर्ष और कृष्णा जाधव उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी अजंटी, जिला खंडवा के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर 14 जुलाई की रात टाटा शोरूम में वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी पीयूष के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
मामले में धारा 310(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि वारदात में शामिल चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।