"सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे और ग्रीवेंस कमेटी की बैठक को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार केवल प्रिंट मीडिया और टीवी चैनलों के अधिकृत पत्रकारों को ही बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पत्रकारों का कहना है कि वे वर्षों से सिरसा के विकास, जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सवाल यह है कि क्या उनकी आवाज़ को नजरअंदाज करना उचित है? क्या इससे जनता के मुद्दे सीमित मंचों तक सिमट जाएंगे, या फिर सिरसा के विकास पर खुली और व्यापक चर्चा जारी रहेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।"
Sirsa, Sirsa | Jun 18, 2026