गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कवैईटांड गांव में पुराने कुएं से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला श,व मिलने से सनसनी फैल गई। घटना थाना से तीन किलोमीटर दूर होने के बावजूद दिनों तक इसका पता नहीं चल पाया, जिससे पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। एक महिला खेत में मवेशी चराने गई थी तभी उसे तेज दुर्गंध आई और उसने कुएं में श,व देखा। सूचना पर ग्रामीण जुटे और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श,व को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर शराब सेवन के संकेत और जलने जैसे निशान मिले हैं जिससे ह,त्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है। श,व पूरी तरह सड़ चुका है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, अनुमान है कि यह 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पहचान की कोशिश की जा रही है।
#jamua #deadbody #giridih #giridihnews