
#भीमपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों के खाते में वापस कराई धनराशि
#बलिया। थाना भीमपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की धनराशि वापस कराई है। पुलिस ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से एक आवेदक के खाते में 5,000 रुपये तथा दूसरे आवेदक के खाते में 1,999.67 रुपये वापस कराए।
जानकारी के अनुसार ग्राम नेवादा निवासी राजकुमार यादव तथा एक अन्य आवेदिका ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना भीमपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खातों से धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित कर ली गई थी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराई।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस और भीमपुरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल दुर्गेश विश्वकर्मा, आरक्षी राहुल यादव, महिला आरक्षी रागिनी कन्नौजिया, आरक्षी शैलेश पुष्पाकर एवं आरक्षी उमेश चन्द्र वर्मा की भूमिका रही।