
*थाना उभाव जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी की 04 मोटर साईकिल के साथ 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसडा महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
*घटना का विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.08.2026 को थाना उभांव पर आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी गाड़ी न0 U.P 32 H.P 1890 पैसन प्रो0 T.R. हमारे घर के सामने से दिनांक 06.08.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में आज दिनांक 15.08.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 श्री नीरज यादव मय टीम के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त एवं तलाश वांछित अपराधी करता हुआ सोनाडीह मोड के पास मौजुद थे कि दौराने मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.08.2026 को जो अमुर्तानी मोहल्ला कस्बा बेल्थरा रोड के पास से जो मोटर साइकिल UP 32 HP 1890 पैसन प्रो चोरी हुई थी उस मोटर साइकिल को कुछ व्यक्ति चैनपुर बन्धा के बगल में झाड़ियो से मोटर साइकिलों को लेकर बिहार जाने के फिराक में हैं । मूखबीर खास की बात पर विश्वास कर चौकी प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश दूबे मय टीम को साथ लेकर चैनपुर बन्धा के बगल झाडिया के लगभग 50 मीटर पहले घेरकर 04 संदिग्ध मोटर साइकिल *01.मोटर साईकिल UP32HP1890 PASSION PRO 02. UP52BJ0168 HF Deluxe 03. UP52BD2605 HF Deluxe 04.UP52AF0864 Hf deluxe* के साथ *01.पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 02.अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 03.शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 04.आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान प्रांत बिहार* को पुलिस हिरासत में लिया गया । हिरासत में लिये व्यक्तियों से वाहनों के बारे में पूछताछ किया गया तो जरूरी कागजात दिखानें में असमर्थ रहे व मो0सा0 नं0 UP32HP1890 PASSION PRO को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो वाहन का चेचिस नं MBLHA10BNGGD00355 इंजन नं HA10EVGGD08805 अंकित प्रदर्शित हुआ जो मु0अ0स0 186/26 धारा 303(2)BNS से सम्बन्धित वाहन है जो मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण 01.पंकज पाल उपरोक्त 02.अंशु राम उपरोक्त 03.शिवम प्रजापति उपरोक्त 04.आदित्य कुमार उपरोक्त की गिरफ्तारी समय 02.31 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य तीनों मोटर साईकिल वाहनों का ईचालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो अन्य तीनों भी अलग-अलग जनपद के थानान्तर्गत चोरी की मोटर साईकिल है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय जनपद बलिया भेजा गया ।
*अनवारित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2)बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2),3(5) बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया ।
*बरामदगी-*
1. मोटर साईकिल UP32HP1890 PASSION PRO
2. मोटर साईकिल UP52BJ0168 HF Deluxe
3. मोटर साईकिल UP52BD2605 HF Deluxe
4. मोटर साईकिल UP52AF0864 HF deluxe
*गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता-*
1. पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत
2. अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत
3. शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत
4. आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान प्रांत बिहार
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री नीरज यादव थाना उभांव जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री सूर्यप्रकाश दूबे थाना उभांव जनपद बलिया
3. हे0का0 रामविलास यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 सत्येन्द्र कुमार थाना उभांव जनपद बलिया
5. का0 अजीत कुमार गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया
6. का0 नित्य प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया
7. का0 ऋषभ सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
8. का0 रामबचन गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया
9. का0 शुभम प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया
10. का0 मो0 अरशद थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Aug 15, 2026