सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी श्री नयन प्रकाश जी को संयुक्त निबंधक के महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नति/नियुक्ति मिलने पर हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपकी सरलता, सहज व्यवहार, कर्मठता और कर्तव्य के प्रति समर्पण हमेशा प्रभावित करता रहा है। बैंक के विकास और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में आपका योगदान निश्चित रूप से यादगार रहेगा।
सासाराम-भभुआ की धरती से आपकी यह नई जिम्मेदारी निश्चित ही हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। विश्वास है कि नई जिम्मेदारी में भी आपकी कार्यकुशलता और ईमानदार प्रयासों से सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको जीवन में निरंतर सफलता, सम्मान और नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।
नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं, । 🙏💐
— शशि रंजन
वरिष्ठ पत्रकार, सासाराम
Sasaram, Rohtas | Sep 14, 2026