
बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के बीच समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि और नवीनतम तकनीकी से खेती की उपज को बढ़ावा देना रहा। कृषि क्षेत्र में आगे बढने के लिये जिले मे अपार सम्भावनाएं है। इस दौरान किसानों को नई नई तकनीकों से अवगत कराने एवं कृषि विविधीकरण हेतु प्रेरित करने की बात कही गयी। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा सुझाव भी प्रस्तुत किये गये।
इसी कड़ी में उपस्थितजनों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में केले की गुणवत्ता को बढ़ाने, औषाधीय फसलों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, फसल अवशेष प्रबन्धन एवं फसल विविधीकरण, पशुपालन बढ़ाने आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र सांडसकला के नवीन प्रतिष्ठान उर्वरक एवं बीज विक्रय केन्द्र का उदघाटन किया गया। बैठक में अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र श्री हमीद काजी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केवीके डॉ. संदीप कुमार सिंह, वैज्ञानिक अटारी जबलपुर डॉ. हरीष, आगा खां फाउन्डेशन, इफको आदि के प्रतिनिधि, प्रगतिषील कृषकगण, एलडीएम श्री अक्षय शर्मा, केवीके के अन्य वैज्ञानिकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल रहे।
CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #बुरहानपुर #burhanpur #kvk