Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

➡️ आईटीआई हरदा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक ➡️ 8वीं पास भी ले सकेंगे वेल्डर ट्रेड में दाखिला कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 26 मई 2026 से शुरू हो गया है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों अथवा एमपी ऑनलाइन के मध्यप्रदेश स्थित किसी भी कियोस्क से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। इस हेतु संस्था एवं व्यवसाय की च्वाईस फिलिंग 1 जून से 30 जून तक की जा सकेगी। उन्होने बताया कि प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही च्वाईस फिलिंग की प्रक्रिया की जा सकेगी। इस वर्ष जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा अनुत्तीर्ण हैं, वे भी कक्षा 8वीं के आधार पर वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपनी 10वीं अथवा 8वीं की अंकसूची के अनुसार ही करना होगा। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में स्थापित हेल्प डेस्क पर सुबह 10ः30 से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नंबर 9329192910, 7879295044 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य ने आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026