
जाजमऊ पुलिस ने 50 वर्षीय नौशाद अली को किया गिरफ्तार, दो मुकदमों में था वांछित
कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जाजमऊ पुलिस ने नौशाद अली (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौशाद अली पुत्र जफर अली, आजाद नगर, बाकरगंज, थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर को सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दो मुकदमों में वांछित था। इनमें वर्ष 2026 का एक मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है, जबकि दूसरा मुकदमा वर्ष 2025 का है, जिसमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने, धमकी देने और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं दर्ज हैं |पुलिस ने आरोपी को 16 अक्टूबर की रात 9:20 बजे उसके आवास, आजाद नगर बाकरगंज से गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
अपर निरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक रविकांत मौर्य, कांस्टेबल बलविंदर कुमार तथा पूर्वी जोन सर्विलांस सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक सुदीप डागर, कांस्टेबल हरिओम और हेड कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।
#crime #uppolice #update #upnews #newsmpd