
केतार थाना प्रभारी ने साइबर अपराध एवं अंधविश्वास के लेकर पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार में जागरूकता अभियान चलाया
केतार प्रखंड से अंगद कुमार की रिपोर्ट
केतार। साइबर क्राइम अपराध और अंध विश्वास को लेकर केतार थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने पीएम श्री विद्यालय केतार मे छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र- छात्राओं को साइबर अपराध के बचाव , ऑनलाइन ठगी सट्टा करने और अंधविश्वास से दूर रहने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। उन्हो ने बच्चों के बताया कि साइबर अपराध विभिन्न तरीकों से किया जा सकता हे है। साइबर अपराधी लोगों को फ्रॉड कॉल के माध्यम शिकार बनाते हैं ऐसे में किसी भी व्यक्ति के द्वारा ओटीपी, बैंक पासवर्ड संबंधी जानकारी मांगी जाए तो उसे सजा नहीं करना चाहिए। यानी कि बताना नहीं चाहिए। उन्होंने संदिग्ध कॉल संदिग लिंक और मैसेज से सावधान रहने की अपील की इसके साथ उन्होंने अंधविश्वास अंधविश्वास से बचने के और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को बात बताने को कहीं अभियान के दौरान विद्यार्थियों से जागरूक रहते हुए अपने आसपास के लोगों को साइबर अपराध एवं सामाजिक बुराई एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
इस मौके पर केट मुखिया प्रमोद कुमार एवं विद्यालय के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार शिक्षक प्रेम कुमार संतोष कुमार अजय ठाकुर एवं विद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Garhwa, Garhwa | Oct 1, 2026