Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

दुल्हिन बाजार में बदहाल पड़ी दस नम्बर नहर: धान रोपाई पर संकट, किसान बोले- उड़ाही नहीं हुई तो बर्बाद होगी फसल पटना जिला के दुल्हिन बाजार प्रखंड की दस नम्बर नहर कभी धान की लहलहाती फसलों के लिए पहचान रखने वाली आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। उलार, ऐनखां, अलीपुर हरपुरा, मोकिमपुर होते हुए आलमपुर तक जाने वाली यह नहर वर्षों से उड़ाही के अभाव में मिट्टी, गाद और जंगली पौधों से पट चुकी है। नतीजा यह है कि नहरी क्षेत्र होने के बावजूद किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जिन किसानों के पास बिजली और मोटर पंप की सुविधा है, वे किसी तरह महंगा खर्च उठाकर खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनकी पूरी खेती नहर के पानी पर निर्भर है। वे अब केवल बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मोकिमपुर के किसान रामनरेश, कृष्णा प्रसाद और दिनेश कुमार बताते हैं कि वर्षों से नहर में पानी नहीं आया। स्थानीय लोगों द्वारा नहर में कचरा फेंकने, गाद भर जाने और जंगली पौधों के फैलाव ने इसकी जलधारा पूरी तरह रोक दी है। समस्या केवल उड़ाही तक सीमित नहीं है। नहर पर बनी कई पुरानी पुलियाओं का हिस्सा टूटकर मलबे के रूप में नहर में गिर गया है, जिससे पानी का प्रवाह और बाधित हो गया है। किसानों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण यह स्थिति विकराल हुई है। उनका कहना है कि नहर के मुख्य स्रोत ऐनखां और हरपुरा में पहले उड़ाही होनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय अंतिम छोर मोकिमपुर में खानापूर्ति कर दी गई, जिससे किसानों को कोई वास्तविक लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। हरपुरा निवासी राजेश राय कहते हैं कि समय पर नहर की सफाई नहीं होने से उपजाऊ खेत भी बंजर बनने लगे हैं। वहीं किसान सुभाष चंद्र बताते हैं कि महंगे दाम पर पानी खरीदकर धान की नर्सरी तो तैयार कर ली, लेकिन रोपाई के लिए आवश्यक पानी जुटाना अब असंभव होता जा रहा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई या नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो हजारों रुपये की लागत डूब जाएगी। ऊपर से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के खर्च ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मायूस किसान टकटकी लगाए आसमान और सूखी नहर दोनों को निहारते रहे। किसानों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की व्यापक उड़ाही, अवैध अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अब भी व्यवस्था नहीं चेती, तो कभी "धान का कटोरा" कहलाने वाला यह इलाका खेती के गंभीर संकट का प्रतीक बन जाएगा।

MORE NEWS

श्री राम जय राम जय जय राम #ram #bhajan #songs #trending

श्री राम जय राम जय जय राम #ram #bhajan #songs #trending

Dinapur Cum Khagaul, Patna | Aug 9, 2026

बीनू सत्संग विवेक न होई #ram #ramayan #trending #ramkatha #chaupai

बीनू सत्संग विवेक न होई #ram #ramayan #trending #ramkatha #chaupai

Dinapur Cum Khagaul, Patna | Aug 9, 2026

संस्कार वैली व द ब्लू बेल्स स्कूल में ‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम आयोजित, डॉ. सत्यजीत ने बच्चों को दिखाया सफलता का मार्ग

पटना। संस्कार वैली स्कूल एवं द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘बियॉन्ड द होराइजन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूबन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपनी सोच की सीमाओं से आगे बढ़ने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि सफलता के लिए सीमित सोच से बाहर निकलना आवश्यक है। जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती के भीतर समाधान की संभावना छिपी होती है। यदि हम कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ समाधान तलाशते रहें, तो हमारे भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, असफलताओं से सबक लेने और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में हाल ही में संपन्न हुए स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में निर्वाचित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में द ब्लू बेल्स एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक लव कुश सिंह एवं वीरू सिंह ने डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और सफल व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर विद्यार्थियों के अनुभव को व्यापक बनाता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का विकास होता है तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा और पाठ्यक्रम से आगे का अनुभव देना तथा उनमें नई सोच, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना विकसित करना है।

‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई सोच और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक अनुभव रहा।

संस्कार वैली व द ब्लू बेल्स स्कूल में ‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम आयोजित, डॉ. सत्यजीत ने बच्चों को दिखाया सफलता का मार्ग पटना। संस्कार वैली स्कूल एवं द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘बियॉन्ड द होराइजन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूबन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपनी सोच की सीमाओं से आगे बढ़ने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि सफलता के लिए सीमित सोच से बाहर निकलना आवश्यक है। जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती के भीतर समाधान की संभावना छिपी होती है। यदि हम कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ समाधान तलाशते रहें, तो हमारे भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, असफलताओं से सबक लेने और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में हाल ही में संपन्न हुए स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में निर्वाचित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में द ब्लू बेल्स एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक लव कुश सिंह एवं वीरू सिंह ने डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और सफल व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर विद्यार्थियों के अनुभव को व्यापक बनाता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का विकास होता है तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा और पाठ्यक्रम से आगे का अनुभव देना तथा उनमें नई सोच, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना विकसित करना है। ‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई सोच और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Dinapur Cum Khagaul, Patna | Aug 8, 2026