रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शनिवार शाम जूनियर डॉक्टर ने इलाज के दौरान 66 वर्षीय मरीज को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया। करीब एक घंटे बाद मरीज की पल्स दोबारा चलने लगी। इसके बाद मरीज को मॉर्च्यूरी से वापस लाकर अस्पताल में दोबारा भर्ती किया गया।
परिजन के मुताबिक, मरीज का नाम गिरिजा प्रसाद गुप्ता है और वे सीधी के रहने वाले हैं। परिजन शुक्रवार रात 11:25 बजे गिरिजा प्रसाद को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए थे। वह 4ब जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती हुए थे। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव सौंपने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी।
#Rewanews #MPnews #Breakingnews #SGMH #VindhyaSamacharTV #MadhyaPradeshNews