अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं, 17 जून तक करें पंजीकरण
शाहजहांपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। प्रतियोगिता के अंतर्गत स्लोगन लेखन, योग चित्रकला एवं योगासन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी http://kavach.upayush.in पर 17 जून 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये सहित विभिन्न नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। तीनों प्रतियोगिताओं के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आयुष विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।