जय श्री श्याम जी 🙏🏻
आप सभी श्याम प्रेमियों को सहर्ष सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गुरुदेव श्यामलीन श्री ललित मोहनाचार्य जी के पावन आशीर्वाद से गुरुदेव श्री कृष्ण चैतन्य मोहनाचार्य जी के सानिध्य में श्री श्याम सखा मंडल फिरोजपुर झिरका द्वारा बाबा श्याम की डाक ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 24 सितंबर (गुरुवार) को शहर के देवी मन्दिर में प्रात 5 बजे ध्वज पूजन के बाद ध्वजा यात्रा का आरंभ किया जाएगा जिसमें श्री गोपीनाथ मंदिर तक यात्रा पैदल ले जायी जाएगी और गोपीनाथ जी मंदिर से डाक यात्रा प्रारंभ होगी। आप सभी से आग्रह है कि सुबह देवी मंदिर से गोपीनाथ जी मंदिर तक ध्वजा की शोभा यात्रा में भाग लेकर पुण्य के भागी बने। यात्रा में
चलने के इच्छुक भक्तजन पोस्टर में दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।