
सीआईए असंध की सख्त कार्रवाई, 20.83 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार,
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
करनाल, दिनांक 06 सितंबर 2026।
जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए असंध की टीम ने 20.83 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई सीआईए असंध प्रभारी उप निरीक्षक सलिंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले के अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक खेमचंद ने पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देर रात वार्ड नंबर 12, असंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश पुत्र सत्यनारायण निवासी माजरा उमेदपुरा कनेरा, जिला भीड़, मध्य प्रदेश, हाल किरायेदार वार्ड नंबर 12, असंध, जिला करनाल के रूप में हुई है।
बरामदगी के संबंध में थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Ballah, Karnal | Sep 6, 2026