
उत्तराखंड की सियासत में 2027 से पहले हलचल तेज है… और अब हरिद्वार की सियासत में हरीश रावत की सक्रियता ने चर्चाओं को और हवा दे दी है!
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत 1 अक्टूबर को ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ पर लक्सर और खानपुर पहुंच रहे हैं।
यह यात्रा हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। लक्सर और खानपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं।
खास बात ये है कि हरीश रावत हाल ही में हरिद्वार से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अंतिम फैसला उस समय की परिस्थितियों, स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए लिया जाएगा।
ऐसे में अब उनकी लक्सर और खानपुर की यह यात्रा सिर्फ जनसंवाद तक सीमित रहेगी या 2027 के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करने का संदेश भी देगी, इस पर सबकी नजर है।
कांग्रेस के लिए ये इलाके बेहद अहम हैं… और हरीश रावत की बढ़ती सक्रियता ने उत्तराखंड की चुनावी राजनीति का पारा जरूर चढ़ा दिया है।
अब सवाल ये है—हरीश रावत की इस सियासी सक्रियता का असर 2027 के चुनाव में कितना दिखाई देगा?
#हरीशरावत #हरिद्वार #जनसंवादयात्रा #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #उत्तराखंडराजनीति #UttarakhandPolitics #HarishRawat #Haridwar #Laksar #Khanpur #2027चुनाव #उत्तराखंडचुनाव #कांग्रेस #Congress #सियासीहलचल #राजनीतिकखबर #BreakingNews #UttarakhandNews #CitySpecialNews #ViralNews #LatestNews