गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित संजय राणा ने तिसरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, संजय राणा की होंडा साइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 11Y 5901) बीते 1 नवंबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि तिसरी बाजार में अंडा, ठेला एवं चाउमीन दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बाजार करने गए थे। बाजार करने के बाद जब वापस लौटे तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी।इसके बाद उन्होंने बाजार के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बावजूद वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने और मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।
#highlight
#jharkhand