
पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ मनोनीत #मीरजापुर जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह
चंद्रभूषण सिंह बने रेसलिंग एसोसिएशन मीरजापुर के जिलाध्यक्ष
#कछवां : नगर पंचायत कछवां स्थित कैम्ब्रिज कॉलेज परिसर में मंगलवार को रेसलिंग एसोसिएशन मीरजापुर की बैठक आयोजित कर जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में पड़ेरी गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनका स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
#भदोही जनपद के ऊंज स्थित मनवासा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने मंच से चंद्रभूषण सिंह को रेसलिंग एसोसिएशन मीरजापुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन के बाद कछवां स्थित कैम्ब्रिज कॉलेज में बैठक कर जिला टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मिर्जापुर में कुश्ती खेल की समृद्ध परंपरा रही है। संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जिले में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
गठित टीम में शिव कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय को सचिव, शिवशरण सिंह को सह सचिव, राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, तृप्ति उपाध्याय को सह-कोषाध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी, समीम अहमद को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा कन्हैया लाल, हेमंत सिंह, राहुल सिंह, संतोष जायसवाल, पवन कुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जनपद में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।