पिता सड़क किनारे छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते थे, घर की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि क्रिकेट का महंगा सपना आसानी से पूरा हो सके। लेकिन बेटे ने हार नहीं मानी। पंजाब के जालंधर के अर्जुन राजपूत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में ऐसा शतक लगाया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। अर्जुन ने महज 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 85 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली।
यह पारी इसलिए भी खास रही, क्योंकि भारतीय टीम मुश्किल में थी। एक समय 42 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे और पाकिस्तानी गेंदबाज हावी थे। ऐसे समय अर्जुन ने मोर्चा संभाला और 11 चौकों व 5 छक्कों की मदद से भारतीय पारी को सहारा दिया।
#क्रिकेट #cricketfever #cricketlovers #cricket #cricketnews #cricketreels #cricketlife #जालंधर #jalandhar #jalandharcity #JalandharCantt #jCaptain BoytBhagwant Mann Bhagwant Mann #BhagwantMann