राँची ब्रेकिंग न्यूज़ :–झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, शुभचिंतको मे शोक की लहर।
रांची :– इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का आज बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली।
रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और 18 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं।आज उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल के अनुसार, करीब रात 8:30 बजे उनका निधन हुआ।
रूपी सोरेन, झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर से सोरेन परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
वही माँ के निधन पर हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया पर अपना दुःख साझा करते हुए लिखा बाबा (शिबू सोरेन) के चले जाने के बाद आज माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थी आज वो भी प्रकृति की गोद मे समा गई। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।🙏
#RupiSoren #HemantSoren #Jharkhand #BreakingNews #Ranchi #RIP