मिर्जापुर–प्रयागराज के बीच सफर होगा आसान, NH-35 बनेगा फोरलेन; 1200 करोड़ रुपये होंगे खर्च
मिर्जापुर। मिर्जापुर और प्रयागराज के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-35 (NH-35) के लगभग 45 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन बनाने की प्रशासनिक मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद दोनों जिलों के बीच आवागमन अधिक सुगम होने के साथ ही जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
फोरलेन निर्माण से यात्रियों का समय बचेगा और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होने की संभावना है। अब लोगों की निगाहें परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने और समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर टिकी हैं।
#Mirzapur #Prayagraj #NH35 #FourLaneRoad #मिर्जापुर #प्रयागराज #विकास #सड़कनिर्माण #TodayMirzapurNews