Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

फेसबुक पर सस्ते दामों में एसी बेचने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धरा, कब्जे से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल बरामद। Aonenews अरविन्द बक्शी पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी फेसबुक पर सस्ते दामों में एयर कंडीशनर (एसी) बेचने और ऑल इंडिया होम डिलीवरी देने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी P/SI संदीप कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत P/SI रोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करने वाला एक आरोपी इस समय मुंडकटी चौक से सेवली की तरफ जाने वाले रास्ते पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिहान फजल पुत्र महबूब, निवासी गांव आलीमेव, थाना बहीन, जिला पलवल के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। जब इन मोबाइलों की जांच की गई तो उनमें फेसबुक पेज और व्हाट्सएप अकाउंट खुले मिले, जिनके जरिए वह ऑल इंडिया होम डिलीवरी के नाम से सस्ते दामों में एसी बेचने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी ग्राहकों से विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवा लेता था और रकम मिलने के बाद उनसे संपर्क तोड़ देता था। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पलवल में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइलों के रिकॉर्ड और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की जांच से कई अन्य शिकायतों और ठगी गई रकम का भी खुलासा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर मामले की गहनता से तफ्तीश करने, गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने और ठगी गई राशि की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। #police #palwalpolice #FaridabadPolice #CRIMEPOLICE #palwalnews #palwal

Faridabad, Faridabad | Jul 11, 2026

MORE NEWS