बख्तियारपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सुबह से देर शाम तक बाजार में खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन इस बीच सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बाजार की सड़कों पर दुकानों के फैलाव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर खरीदारी के व्यस्त समय में वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। पूरे दिन रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रहने से आम राहगीरों के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में नगर परिषद, पुलिस प्रशासन एवं सामान्य प्रशासन बख्तियारपुर को इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है। बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि छठ व्रतियों और खरीदारों को परेशानी न हो।
5 हैशटैग